Headlines

इस्कॉन मंदिर में खेली गई फूलों की भव्य होली रिपोर्ट: अनिल मौर्य

इस्कॉन मंदिर में खेली गई फूलों की भव्य होली
== श्री चैतन्य महाप्रभु जन्मोत्सव पर हुआ धार्मिक कार्यक्रम
झांसी। इस्कॉन मंदिर में श्री चैतन्य महाप्रभु के जन्मोत्सव पर मंगलवार को फूलों की भव्य होली खेली गई। चित्तचोर प्रभु ने ब्रज के मधुर गीत गाये। भक्तों ने मनमोहन भक्ति नृत्य किया। भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पण किया गया। वृंदावन के श्यामानंद स्वामी महाराज ने श्री चैतन्य महाप्रभु की महिमा का वर्णन किया। मंदिर में सुबह मंगला आरती हुई। अभिषेक, श्रंगार, आरती गौ पूजन एवं गुरु पूजा के पश्चात हरि नाम संकीर्तन हुआ। शाम को फूलों की होली के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ महिलाओं ने भी बढ़कर फूलों की होली खेली मंदिर अध्यक्ष ब्रजभूमि दास जी ने बताया कि आज झांसी के 1000 किलो फूलों द्वारा फूलों की होली इस्कॉन मंदिर में खली की इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष ब्रजभूमि दास प्रभु सुरेंद्र राय, महेश सर्राफ,राजीवअग्रवाल,अशोक सेठ,अजय अग्रवाल,मुकेश सिंघल, आरके टेलर, अशोक गुप्ता, व्रज जन रंजन दास, दामोदर बंधू दास, भक्त रोशन, भक्त विपिन, कन्हाई ठाकुर, पुष्पेंद्र, रमेश राय, सुन्दर मोहन दास,महिलाओं में प्रियता रावत ,शालिनी गुरबक्शनी और शिवाली अग्रवाल आदि उपस्थित रहे! संयोजक पीयूष रावत ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *