उत्तर प्रदेश-
CM योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना- कहा- विपक्ष को प्रत्याशी ढूँढ़े नहीं मिल रहे हैं,पहले जय श्री राम कहने पर सपा,बसपा,कांग्रेस वाले लाठी गोली चलवा देते थे !!
****
बंगाल-
PM मोदी का कूचबिहार में बयान-
जहां से दूसरों से उम्मीद ख़त्म होती है,वहाँ से मोदी की गारंटी शुरू होती है,विपक्ष पर हमलावर हैं PM !!
****
दिल्ली- BJP घोषणा पत्र समिति को दूसरी बैठक जारी !!
****
दिल्ली- कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने राज्य सभा सदस्य के रूप में आज ली शपथ !!
****
लखनऊ- UPATS को सफलता-
ATS के अनुसार-
भारत नेपाल सीमा के रास्ते,अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर स्वयं को भारतीय नागरिक प्रतिरूपित करने वाले दो पाकिस्तानी नागरिकों सहित,तीन आतंकियों को ATS ने गिरफ़्तार किया !!
****
बिहार- जमुई में आज PM ने कहा-
मुझे संतोष है कि रामविलास जी के विचार को मेरा छोटा भाई चिराग पासवान पूरी गंभीरता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं,बिहार की धरती पूरे देश को दिशा दिखाने वाली रही है…लेकिन दुर्भाग्य से बिहार के सामर्थ्य के साथ आज़ादी के बाद 5-6 पीढ़ियों के साथ यहां न्याय नहीं हो पाया !!
****
लखनऊ- सपा विधायक अतुल प्रधान के टिकट का मामला-
मेरठ से पार्टी विधायकों,ज़िलाध्यक्ष ,कार्यकर्ताओं ने अतुल प्रधान का जमकर विरोध किया,परिक्रमा पर जनाधार भारी पड़ा,सुनीता वर्मा मेरठ से चुनाव लड़ेंगी !!
