Headlines

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को पिता की कब्र पर फातिहा पढ़ने की इजाजत मिली

दिल्ली। मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को पिता की कब्र पर फातिहा पढ़ने की इजाजत मिली। सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत।

लखनऊ -डीजीपी प्रशांत कुमार का अधिकारियों को निर्देश,

तनाव मुक्त पुलिसकर्मियों को ही दी जाए रायफल. तनावग्रस्त पुलिसकर्मियों को सशस्त्र से दूर रखा जाए।अस्वस्थ,बीमार,नशेड़ी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से दूर रखें।तनावग्रस्त पुलिसकर्मियों को महत्वपूर्ण ड्यूटी से दूर रखें। ड्यूटी लगाने पर जिम्मेदारों की जवाबदेही होगी तय।

लखनऊ रियल एस्टेट सेक्टर 31 हजार करोड़ पार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रियल एस्टेट सेक्टर शहर के विस्तार को दिशा दे रहा है। रजिस्ट्री के आंकड़े बता रहे हैं कि नए शहर का विस्तार तेजी से सरोजनीनगर, बीकेटी की ओर हो रहा है। मोहनलालगंज में रायबरेली रोड की ओर सम्पत्तियां एक साल में सबसे ज्यादा खरीदी बेची गई। स्टॉम्प एवं निबंधन विभाग के अनुसार वर्ष 2023-24 में 3136 करोड़ का स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्री शुल्क वसूला गया। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद गणना के अनुसार लखनऊ में रियल एस्टेट का कारोबार 32 हजार करोड़ पहुंच चुका है।

#UPGOVT #Lucknow #RealEstate #UttarPradesh #Growth #NewLucknow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *