*सुल्तानपुर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी में हुआ बदलाव। रामभुआल निषाद होंगे सुल्तानपुर लोकसभा से प्रत्याशी।पार्टी के ट्विटर अकाउंट पर डाली गई संशोधित सूची।*
समाजवादी पार्टी ने डुमरियागंज लोकसभा सीट से भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी संतकबीरनगर से बसपा से 2009 में सांसद थे। साल 2021 में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे।
संतकबीरनगर से लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद को प्रत्याशी बनाया है।
समाजवादी पार्टी ने सलेमपुर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी राजभर पर दांव लगाया है। रमाशंकर विद्यार्थी 2009 में बसपा के टिकट पर सलेमपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे।
समाजवादी पार्टी ने मछलीशहर लोकसभा सीट से युवा नेत्री प्रिया सरोज को चुनाव मैदान में उतारा है। प्रिया सरोज पूर्व सांसद व वर्तमान में केराकत से विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं।
समाजवादी पार्टी ने जौनपुर सीट पर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। यह सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। यह बसपा सरकार के सबसे ताकतवर नेता माने जाते थे।
समाजवादी पार्टी ने श्रावस्ती में बड़ा दांव चला है। निवर्तमान सांसद राम शिरोमणि वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। बता दें, राम शिरोमणि वर्मा को बसपा छोड़कर सपा में शामिल होते ही टिकट मिला है।
सपा ने फूलपुर से अमरनाथ मौर्य को प्रत्याशी घोषित किया है।
*लखनऊ-*
आधिकारिक रूप से आदित्य यादव को बदायूँ से टिकट !!
