एसडीएम ने बूथों और गोशाला का निरीक्षण किया, दिए निर्देश*_
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
✓ *पीडी रिछारिया, हरिश्चंद्र तिवारी, राहुल राठौर*
*कोंच (जालौन)।* गर्मी के दृष्टिगत एसडीएम सुशील कुमार सिंह ने बुधवार को कई गोशालाओं का निरीक्षण कर संबंधितों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। गांवों में स्थित पोलिंग बूथों का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
एसडीएम ने तहसील क्षेत्र के ग्राम इमलौरी, बोहरा, जुझारपुरा, घमूरी, चमड़ा ठाकुरपुर, बरोदा कलां में स्थित परिषदीय स्कूलों में बने बूथों का निरीक्षण कर बिजली, पानी, साफ-सफाई, दरवाजे खिड़की, छाया, रैंप आदि की व्यवस्था देखी। जो छिटपुट कमियां सामने आईं उन्हें समय रहते दुरुस्त किए जाने के लिए संबंधित लोगों को दिशा निर्देश दिए। गोशालाओं के निरीक्षण में उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था से लेकर गोवंशों के लिए पीने के पानी, भूसा चारा और नेपियर घास की उपलब्धता देखी। इसके अलावा गोवंशों के लिए छाया की व्यवस्था करने के भी उन्होंने निर्देश दिए।
