एटा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “श्रद्धेय कल्याण सिंह जी का त्याग, मोदी जी का नेतृत्व और आपके आशीर्वाद से अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण हो गया है… जिन लोगों ने कल्याण सिंह जी का अपमान किया, जब कल्याण सिंह जी की दुखःद मृत्यु हुई तो सपा ने संवेदना के 2 शब्द भी नहीं व्यक्त किए। हमारे नेता को अपमानित करने वाली सपा, राम को नकारने वाली सपा, आपकी आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाली सपा और कांग्रेस क्या आपका वोट पाने की अधिकारी है?”
अररिया, बिहार: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, “मैं 1975 में 14-15 साल का था, जब जयप्रकाश नारायण के कहने पर आंदोलन में कूद गया था। मैंने उस समय के लालू प्रसाद को देखा है, जिसने परिवारवाद, भाई-भतीजावाद, रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी। आज वही लालू यादव आकंठ भ्रष्टाचार में डूब गए हैं और उन कांग्रेसियों के साथ खड़े हो गए हैं, जिनके खिलाफ आपातकाल में आवाज उठाई थी।”
सांगली: शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, “पूरा मामला एक रहस्य है। सलमान खान मामले में अगर किसी आरोपी की लॉकअप में मौत हो गई है तो मुझे लगता है कि महाराष्ट्र का गृह मंत्रालय, गृह मंत्री और कमिश्नर उसके जिम्मेदार हैं। हम इसकी जांच की मांग क्यों करेंगे? जब सरकार बदलेगी तब जांच होगी…”
