आज संस्था “प्रयास सभी के लिए” महिला विंग ने चेयरपर्सन ज्योति ओमहरे की अध्यक्षता में मातृ दिवस का आयोजन इस्कॉन मंदिर के प्रांगण में स्थित गौशाला में सभी गौ माताओं का पूजन कर किया। सभी गौ माताओं का विधि विधान से चंदन तिलक माल्यार्पण कर भव्य आरती शंख झालर घंटे की ध्वनियों के साथ मृदंग की थाप उनका पूजन अर्चन किया गया। आरती के बाद सभी सदस्याओं ने अपने हाथों से सभी गौ माताओं को उन्हें फल अन्न आदि द्रव्यों से भोजन कराया। इस्कॉन मंदिर के संत बृजभूमि दास ने प्रवचन के दौरान बताया कि इस धरा पर गौ माता ही एक मात्र वह पवित्र जीव है जिसमें 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है उसके पूजन मात्र से सभी देवी-देवताओं का पूजन हो जाता है। अंत में भजन गीत संगीत के साथ मातृ दिवस आयोजन का समापन किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन सरिता अग्रवाल ने किया।
मुख्य रूप से कार्यक्रम में
अलका गेड़ा,लता साहू,
हेमलता यादव, दिव्या नगरिया, भारती गुप्ता, रेखा शर्मा,सीमा अग्रवाल,हेमलता शर्मा,मधु पासी,सीमा अग्रवाल,ज्योति श्रीवास्तव, नमिता गुप्ता,अंजू लोइया,शारदा खरे,मीना वर्मा,स्वेता बड़ोनिया, मीना शर्मा,कुमकुम गुप्ता, अनिता चौरसिया,संगीता दीक्षित आदि उपस्थिति रहीं।
अंत में विंग सचिव सपना अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- जम्मू कश्मीर
- दिल्ली एनसीआर
- पंजाब
- बिहार
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
- हिमाचल
मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर प्रयास महिला विंग द्वारा इस्कॉन मंदिर गौशाला में गौ माताओं का पूजन एवं फल अन्न द्रव्य दान रिपोर्ट 8318270566अनिल मौर्य
