झांसी: फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग, कार भी जलकर हुई राख

झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र की बड़ागांव गेट बाहर एक फर्नीचर के गोदाम में सुबह तड़के आग लग गई आग इतनी भीषण थी फर्नीचर का पूरा सामान जलकर राख हो गया इसके अलावा आग की चपेट में आने से एक कर भी जलकर राख हो गई घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

बताया जाता है कि गणेश मडिया में रहने वाले कालू विश्वकर्मा का श्मशान घाट के पास फर्नीचर का गोदाम है ।

आज सुबह तड़के कालू को सूचना मिली कि उनके गोदाम में आग लग गई उन्होंने इसकी जानकारी दमकल कर्मियों को दी जानकारी के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया ।

हालांकि अग्निकांड काफी भीषण था । इसके चलते गोदाम के अंदर रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया । आग की चपेट में आने से पास में ही खड़ी एक कार भी जल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *