नई दिल्ली 7 अप्रैलः काला हिरण केस के मामले मे सलमान खान को बेल दोपहर बाद मिलेगी या नहीं, यह तो समय पर पता चलेगा, लेकिन आज तक प्रकाशित खबर के मुताबिक फिल्म हम साथ-साथ की शूटिंग के दौरान सलमान, सैफ अली, तब्बू, सोनाली एक ही होटल मे ठहरे थे। जब पांचो को पुलिस ने पकड़ा और सलमान को बेल मिली, तो वो सैफ को अकेला छोड़ होटल से भाग निकले थे। सैफ को होटल का 15 लाख का बिल भी भरना पड़ा था।
इस खबर को रोहित परिहार ने 1988 मे इंडिया टुडे मे प्रकाशित किया था। खबर के अनुसार होटल में पुलिस ने दस्तक दी और पांच को बंदी बना लिया था।

पूछताछ के बाद इन्हे बेल मिल गयी। सबसे पहले सलमान खान होटल छोड़कर मुंबई चले गये। सलमान ने होटल का 15 लाख बकाया तक नहीं चुकाया।
रिपोर्ट के अनुसार, 26 सितंबर की शाम को शिकार की तलाश शुरू हुई थी. फिल्म की टीम जोधपुर के उम्मेद पैलेस में ठहरी थी. ट्रैवल का अरेंजमेंट देखने वाले दुष्यंत सिंह ने ड्राइवर हरीश कुमार दुलानी को होटल के मेहमानों के लिए साइटसीइंग का इंतजाम करने को कहा था.
रात 10 बजे सलमान ने कहा कि वो खुद ड्राइव करेंगे. सतीश शाह, सलमान के साथ आगे बैठे. दुलानी और चार और लोग पीछे बैठे.
पीछे बैठे लोगों में से एक का नाम यशपाल था. उसने सलमान को भवाद गांव जाने को कहा, जो उम्मेद पैलेस से 40 किलोमीटर दूर है.
ड्राइवर दुलानी ने अपने बयान में कहा था- सलमान ने पहले दो बार फायर किया, लेकिन वो मिस हो गया था. तब सतीश शाह ने कहा था- जमा के लगाओ. तीसरा शॉट लग गया था. सलमान गाड़ी से उतरे और चिंकारा का गर्दन काट दिया . इसके बाद एक और चिंकारा का शिकार कर सब होटल वापस गए.
