Headlines

Jhansi: महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा तीज उत्सव

Jhansi।

उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा आज यात्रिक होटल में हरियाली तीज उत्सव बहुत धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता द्वारा डॉक्टर नीति शास्त्री के मुख्य आतिथ्य तथा श्रीमती अर्चना गुप्ता प्रिंसिपल ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल की विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉक्टर नीति शास्त्री विशिष्ट अतिथि श्रीमती अर्चना गुप्ता श्रीमती कुसुम गुप्ता श्रीमती इंदिरा गुप्ता तथा रजनी गुप्ता द्वारा दी प्रज्ज्वलित करके की गई।
श्रावण के इस पावन महीने में सभी सदस्याओं ने मनमोहक नृत्य, कविता मिमिक्री तथा भजन आदि के सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
शिव पार्वती गणेश जी व कार्तिकेय के रूप में बच्चों ने मन मोह लिया।
नृत्य की श्रृंखला में रजनी गुप्ता रचना सोनी निधि नगरिया सोनम गुप्ता कल्पना सेठ रश्मि महेंद्रु अलका मित्तल मधु अग्रवाल ममता अग्रवाल शिवांगी सेठ रंजीत दिव्या पल्लवी अभिलाषा सीमा तिवारी इत्यादि द्वारा नृत्य की प्रस्तुति की गई। शशि सराओगी व नंदिनी गौर द्वारा भजन, योग माया द्वारा गजल, जाहिदा द्वारा मिमिक्री इत्यादि की भी शानदार प्रस्तुति की गई।
कार्यक्रम संयोजिका मधु व ममता द्वारा सभी को 12 ज्योतिर्लिंगों पर आधारित हाउज़ी खिलाई गई।।
सभी कार्यक्रमों के पश्चात श्रीमती इंदिरा गुप्ता तथा श्रीमती कुसुम गुप्ता द्वारा जजमेंट के आधार पर रचना सोनी को सावन क्वीन विनर का ताज पहनाया गया। मधु तथा रश्मि को रनर अप का अवार्ड दिया गया।
कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को सुहाग सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि तथा जजमेंट के लिए आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
कार्यक्रम में रजनी गुप्ता निधि नगरिया सोनम गुप्ता जाहिदा सीमा सुमन शर्मा रितु सैमसंग रजनी सेठ अलका मित्तल अनामिका टंडन कुसुम साहू अनीता वासुदेव प्रियंका सेठ अलका मित्तल पल्लवी चतुर्वेदी नंदिनी गौर शशि सराओगी नेहा झा रेखा परिहार सुनीता सोनी प्रियंका सेठ इत्यादि शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में निधि नगरीय व पल्लवी द्वारा संयुक्त रूप से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *