लखनउ 15 अप्रैलः उन्नाव रेप केस मे सीबीआई ने शनिवार देर शाम विधायक कुलदीप सिंह के घर पीड़िता को ले जाने वाली शशि नामक महिला को गिरफतार कर लिया। इधर, कुलदीप सिंह ने रोते हुये कहा कि वो निर्दोष हैं।

उनका पीड़िता से 63 साल पुराना रंजिश है। कोर्ट मे पेश करने के बाद कुलदीप को 7 दिन की हिरासत मे भेज दिया गया।
सीबीआई ने शनिवार को देर शाम ही शशि सिंह को हिरासत में ले लिया था और लंबी पूछताछ के बाद उसे आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया. सीबीआई के मुताबिक, गिरफ्तार की गई महिला शशि सिंह आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर की सहयोगी रही है और वारदात वाले दिन यही महिला पीड़िता को विधायक के पास लेकर गई थी.
