बाबा साहब ने हमेशा आर्थिक व सामाजिक समानता की वकालत की -रीतेश मिश्रा
टहरौली (झाँसी) – टहरौली तहसील के ग्राम बघेरा में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयन्ती बड़े ही धूमधाम से मनायी गयी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता इंजी. रीतेश मिश्रा “राघवेन्द्र” उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि इंजी. रीतेश मिश्रा “राघवेन्द्र” ने सर्वप्रथम फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद भगवान गौतम बुद्ध और…
