भोपाल 11 सितंबर मध्यप्रदेश में पिछले 15 साल से सत्ता से बाहर चल रही है कांग्रेस ने अपना राजनीतिक वनवास खत्म करने के लिए सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पकड़ने का फैसला किया है ।मध्यप्रदेश में कांगरेस भगवान राम गाय नर्मदा नदी और मंदिर के सहारे मतदाताओं में अपनी पकड़ बनाने की तैयारी कर रही है । इसके लिए राम वन गमन यात्रा निकाली जा रही है।
कांग्रेस के लिए यात्रा 21 सितंबर से शुरू होकर 9 अक्टूबर तक चलेगी यह यात्रा उन स्थानों से निकलेगी जहां रामचंद्र जी ने वनवास के दौरान जमा किया था। यही यात्रा करीब 35 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस नेता हरिशंकर शुक्ला ने कहा, हम चुनाव से पहले भगवान राम का आशीर्वाद चाहते हैं. इसके लिए हम यात्रा एक खुले रथ पर निकालेंगे, जिस पर हिंदू साधु-संत बैठेंगे.
उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान अखण्ड मानस पाठ और भजन होगा. चित्रकूट से इस यात्रा के शुरू होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में राम वन गमन पथ यात्रा को शामिल कराने का अनुरोध करेंगे.
आपको बता दें कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद कांग्रेसी नेता कमलनाथ ने कहा था कि मध्य प्रदेश में उनकी सरकार बनने के बाद 23000 गौशाला खुली जाएंगी।
जानकार मान रहे हैं कि सॉफ्ट हिंदुत्व के सहारे कहीं ना कहीं भाजपा और RSS से मुकाबला करना चाहती है
