नई दिल्ली 11 सितंबर बिहार के सीतामढ़ी में एक युवक को बिना सोचे समझे भीड़ ने पीट पीट कर मार डाला। इस मामले में पुलिस ने 150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
युवक की पहचान सहियारा थाना क्षेत्र के सिगंहरीया गांव निवासी रूपेश कुमार झा पुत्र के भूषण झा के रूप में हुई है. रूपेश के चाचा सुनिल कुमार झा ने बताया कि कल उनकी मां का बरसी है.
मृतक के चाचा ने बताया कि उसका भतीजा मां की बरसी के सामान लेने के लिए अपने दोस्त के साथ जा रहा था सीतामढ़ी शहर जा रहा था तभी रास्ते में पिकअप वाले से साइड देने को लेकर कुछ विवाद हो गया। इस बीच Pickup चालक ने शोर मचाना शुरू कर दिया और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई भीड़ में शामिल लोगों ने रुपेश की जमकर पिटाई की इस बीच कुछ लोगों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा।
इस मामले में सबसे दुखद पहलू यह है कि भीड़ में सभी लोग पिट रहे बकरी छींक सुनने के बाद भी बचाने के लिए आगे नहीं आए भीड़ में शामिल बच्चे भी तमाशा देखते रहे जब युवक मरणासन्न हो गया तब रीना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
ग्रामीणों के मुताबिक पिकअप में अवैध समान ले जाया जा रहा था. जिस कारण पिकअप चालक ने शोर मचाकर बेगुनाह युवक की हत्या करा दी. वारदात के बाद शव का पोस्टमार्टम तक नहीं हो सका. परिजनों ने बताया कि पुलिस तब मौके पर पहुंची, जब रुपेश के शव को मुखाग्नि दी जा चुकी थी.
दूसरी तरफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं करने को लेकर परिजनों से एक पत्र भी लिखवा लिया लेकिन परिजनों ने कहा कि उन्हें इंसाफ चाहिए.
बिहार में मॉब लिंचिंग कि यह दूसरी घटना है इस घटना में बिहार में सुशासन की पोल खोलकर रख दी है।
