Headlines

विधायक रवि शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को श्री शिव महापुराण एवं श्री हनुमंत कथा के आयोजन का दिया निमंत्रण

*विधायक रवि शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को श्री शिव महापुराण एवं श्री हनुमंत कथा के आयोजन का दिया निमंत्रण । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए झाँसी के उक्त धार्मिक आयोजन में पधारने का दिया आश्वासन*

आज नगर विधायक रवि शर्मा ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता शर्मा के साथ लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने झाँसी में दिसंबर माह में आयोजित होने वाले श्री शिव महापुराण एवं श्री हनुमंत कथा के भव्य धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री जी को आमंत्रण पत्र भेंट कर सादर आमंत्रित किया।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, *4 से 10 दिसंबर 2026 तक झाँसी में सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर) के ओजस्वी श्रीमुख से श्री शिव महापुराण कथा एवं 11 से 13 दिसंबर 2026 तक श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी (श्री बागेश्वर धाम सरकार) जी के ओजस्वी श्रीमुख से श्री हनुमंत कथा का आयोजन* किया जाएगा।

विधायक रवि शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को दोनों धार्मिक आयोजनों की जानकारी देते हुए कार्यक्रम में पधारने का निमंत्रण दिया। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में पधारने का आश्वासन दिया।
झाँसी में आयोजित होने जा रहे इन धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्री शिव महापुराण के आध्यात्मिक संदेशों और श्री हनुमंत कथा के माध्यम से भक्ति एवं धर्म के विचारों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *