Headlines

समाजसेवी अशोक राय को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से किया सम्मानित

समाजसेवी अशोक राय को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से किया सम्मानित

झाँसी। देश की राजधानी नई दिल्ली में 25 अक्टूबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ , वृन्दावन धाम, मथुरा द्वारा नई दिल्ली के पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए विद्वत जनों को मेडल , प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर डॉक्टरेट की मानद उपाधि ( विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान) से सम्मानित किया गया। हिन्दी संगोष्ठी एवं भव्य सम्मान समारोह का आयोजन रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के पूर्व कुलपति पद्मश्री डॉ. अरविन्द कुमार के मुख्य आतिथ्य, विद्यापीठ के कुलपति डॉ. इंदुभूषण मिश्र देवेन्दु की अध्यक्षता , मुख्य वक्ता के रूप में मेरठ के सुभारती विश्विद्यालय, मेरठ के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. इन्द्रजीत सिंह एवं अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ ,
उत्तराखण्ड के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह तोमर के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके किया ।
देश के विभिन्न प्रान्तों से आए हुए विद्वत जनों को सम्मानित करते हुए मुख्यअतिथि पद्मश्री डॉ. अरविन्द कुमार ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 343(1) के तहत हिन्दी को भारत की राजभाषा का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषा की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया जाना चाहिए। संस्था के कुलपति डॉ. इन्दु भूषण मिश्रा ने बताया कि पं.दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ का यह सम्मान हिन्दी लेखन , शिक्षा के उन्नयन , पर्यावरण जागरूकता , चिकित्सा सेवा , विधि सहायता एवं समाजसेवा के क्षेत्र में सम्मानित जनों की विशिष्ट उपलब्धियों के आधार पर मंचासीन अतिथियों द्वारा प्रदान किया जाता है । जिसमें झांसी के वरिष्ठ समाजसेवी तथा प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारत वर्षीय हैहय कलचुरी महासभा व चेयरमैन आसरा ग्रुप, संचालक हवाना रेस्टो अशोक राय को कृषि एवं समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि (विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान) से सम्मानित किया गया।समारोह का संचालन कशिश चावला ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *