अनिल मौर्य बने रालोद के क्षेत्रीय महासचिव
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम राज्यसभा सांसद चौधरी जयन्त सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामाशीष राय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोकदल बुंदेलखंड महासचिव पद पर अनिल मौर्य को मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष मुन्नालाल दिनकर ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय महासचिव पद पर अनिल मौर्य की घोषणा की गयी है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के पूर्व बुंदेलखंड के प्रत्येक जिले की हर विधानसभा में घर घर जा कर प्रत्येक बूथ पर सैंकड़ों कार्यकर्ता संगठन के लिये तैयार करने एवम रालोद की नीतियों को जन जन तक पहुचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अनिल मौर्य को सौंपी गयी है। अनिल मौर्य के झांसी आगमन पर रालोद जिलाध्यक्ष झांसी बृजमोहन सिंह पिपरा एवम महानगर अध्यक्ष रोहित भार्गव ने सैंकड़ों पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओं के साथ अनिल मौर्य का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विशेष रूप से चौधरी मो.सिकन्दर,सचेन्द्र सिंह, सरदार कुलवंत सिंह खालसा,सौरभ बुंदेला, विश्वजीत सिंह, अभिषेक यादव, हैरान सिंह,सुरेन्द्र यादव, सरदार विजय सिंह,अनुपम सब्जी वाला, मनीष शिवहरे, शानू खान, जागेश्वर राय,अनिता खरे,नेहा बहल, रंजीत रायकवार, राजू बिहारी, मयंक खत्री आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की।
