आज दिनांक 3 नवंबर 2026 को आर्य कन्या महाविद्यालय, झांसी में बुंदेली युवा महोत्सव के अंतर्गत चयनित छात्राओं के पुरस्कार

आज दिनांक 3 नवंबर 2026 को आर्य कन्या महाविद्यालय, झांसी में बुंदेली युवा महोत्सव के अंतर्गत चयनित छात्राओं के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन प्राचार्य डॉ. स्वाती भदौरिया की अध्यक्षता में किया गया। यह महोत्सव 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया था । इस महोत्सव में विभिन्न बुंदेली कलाओं, लोकनृत्य, कलश सज्जा, बुंदेली तीज त्यौहार की झांकी, मेंहदी, रंगोली, मेकअप, मूक अभिनय आदि प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। छात्राओं ने बहुत मनमोहक ढंग से प्रस्तुतियां की ।महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. स्वाती भदौरिया ने छात्राओं के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं संस्कृति से जुड़े होने की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन कर उन्हें पुरस्कृत किए तथा उन्हें अपनी संस्कृति को सहेजने और उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित भी किया। इस अवसर पर डॉ.कल्पना निरंजन, डॉ. सौम्या, डॉ. किरण, डॉ. दीपमाला, डॉ. रेनू, सपना, डॉ.कंचन, डॉ. अलका, डॉ.प्रियंका, डॉ.अंजलि, डॉ.शारदा, नरेंद्र साहू आदि प्रवक्ता गण एवं समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा। अंत में कार्यक्रम संयोजक डॉ अपर्णा चौबे ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *