Headlines

जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत सरकार द्वारा ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किए जाने पर सभी ने जताई खुशी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और सामाजिक न्याय के जनक माने जाने वाले, जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत सरकार द्वारा ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किए जाने के निर्णय की मैं भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए हर्ष की अभिव्यक्ति करता हूँ।

कर्पूरी ठाकुर जी ने आजीवन समाज के गरीब एवं पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए काम किया। उनसे ही प्रेरणा लेते हुए मैंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अति पिछड़ा और अति दलित वर्ग के कल्याण के लिए आरक्षण की सुविधा देने का क़ानून बनाया था।

कर्पूरीजी को भारत रत्न देने का निर्णय सामाजिक समरसता एवं गरीब कल्याण के विचार का और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान का सम्मान है। इस निर्णय के लिए मैं राष्ट्रपतिजी को धन्यवाद देता हूँ एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। *राजनाथ सिंह*

समस्तीपुर, बिहार: कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर उनके बेटे और जेडीयू सांसद रामनाथ ठाकुर ने कहा, “मैं अपनी तरफ से, अपनी पार्टी की तरफ से और बिहार के लोगों की तरफ से केंद्र सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं…मैं इसे राजनीति के रूप से नहीं देखता हूं। कल उनकी (कर्पूरी ठाकुर) 100वीं जयंती है शायद उसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है…”

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा, “…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस फैसले के लिए बिहार और पूरे देश के लोग उनके आभारी हैं…”

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, ”पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया जाना हार्दिक प्रसन्नता का विषय है। केंद्र सरकार का यह अच्छा निर्णय है। कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी 100वीं जयंती पर दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान दलितों, वंचितों और उपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा। हम हमेशा से ही कर्पूरी ठाकुर जी को ‘भारत रत्न’ देने की मांग करते रहे हैं। वर्षों की पुरानी मांग आज पूरी हुई है।”

लखनऊ…

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया.
कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न मिलने पर बोले.
‘सामाजिक न्याय’ के आंदोलन की जीत है- अखिलेश यादव.
‘PDA के 90% लोगों की एकजुटता के आगे झुकना पड़ा’.
PDA की एकता फलीभूत हो रही है – अखिलेश यादव…

नोएडा: कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, “बिहार के लिए आज बहुत बड़ी खुशखबरी है…बिहार के नेता जननायक कर्पूरी ठाकुर को आज भारत रत्न देने का निर्णय मोदी सरकार ने किया है…मैं भारत सरकार को बधाई देता हूं…जननायक इसके बहुत बड़े हकदार थे…”

पटना (बिहार): कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, “आज कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। मैं इसके लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता हूं।…. कर्पूरी ठाकुर के नाम पर राजनीति करने वाले लोगों ने कभी उनके बारे में सोचा ही नहीं। वो लोग उनके नाम पर
सिर्फ राजनीति करते रहे।…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *