खजुराहो में संरक्षा संवाद का आयोजन, संचालन एवं सुरक्षा मानकों पर विस्तृत चर्चा*

*खजुराहो में संरक्षा संवाद का आयोजन, संचालन एवं सुरक्षा मानकों पर विस्तृत चर्चा*

दिनांक 28/04/2026 को संयुक्त क्रू बुकिंग लॉबी, खजुराहो में संरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण संरक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ADEE एवं ADSO की उपस्थिति रही। संवाद में क्रू नियंत्रक खजुराहो, रनिंग रूम प्रभारी, 3 मुख्य लोको निरीक्षक, 4 लोको पायलट तथा 5 सहायक लोको पायलट शामिल हुए।

संरक्षा संवाद के दौरान SPAD (Signal Passed at Danger) एवं SR वायलेशन से बचाव के संबंध में लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट के कर्तव्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही रेड नोटिस 01/26-27 के अंतर्गत लोको पायलट द्वारा की गई त्रुटियों को रेखांकित करते हुए भविष्य में उनकी पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में सभी रनिंग स्टाफ को क्वालिटी रेस्ट के महत्व के बारे में समझाया गया, जिससे कार्यक्षमता एवं सुरक्षा दोनों को सुनिश्चित किया जा सके। इसके अतिरिक्त लोको एवं लोड स्टेबल से संबंधित तकनीकी पहलुओं पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यालय संचालन निर्देश संख्या 01 एवं 02/26-27, अप्रैल माह के तकनीकी परिपत्र, सेफ्टी ड्राइव तथा लोको पायलट निर्देश 01 से 03 तक के विभिन्न बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई। इस संवाद के माध्यम से उपस्थित कर्मचारियों को संरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित रेल संचालन के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *