किसी बड़ी बिल्डिंग या ऑफिस में आपने सिक्योरिटी गार्ड जरूर देखे होंगे, लेकिन कम वेतन और लंबी ड्यूटी करने वालों की जिंदगी कितनी मुश्किल होती है, यह कम ही नजर आता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो इसी हकीकत को सामने ला रहा है, जो सिक्योरिटी गार्ड की जिंदगी का सच्चा चित्र दिखाता है. *यह वीडियो हैदराबाद की एक आवासीय सोसाइटी का बताया जा रहा है,* जहां तैनात एक गार्ड रात की ड्यूटी के दौरान कुर्सी पर बैठा है और खुद को पूरी तरह मच्छरदानी से ढक रखा है. मच्छरों से बचने के लिए यह उसका अपना तरीका है, वीडियो में एक महिला गार्ड से बात करती नजर आती है, जबकि गार्ड मच्छरदानी के अंदर बैठकर अपनी ड्यूटी निभा रहा है. वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा कि भारत में सिक्योरिटी गार्ड की जिंदगी कितनी कठिन है.एक तरफ सोसाइटी के लोग एसी में आराम करते हैं, वहीं उनकी सुरक्षा करने वाला गार्ड बुनियादी सुविधाओं के बिना रात गुजारता है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या गार्ड के लिए एक सुरक्षित जगह भी नहीं दी जा सकती? उनके मुताबिक असली समस्या संवेदना की कमी है
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
गार्ड रात की ड्यूटी के दौरान कुर्सी पर बैठा है और खुद को पूरी तरह मच्छरदानी से ढक रखा
