झांसी।
सनशाइन क्लब झांसी के तत्वावधान में अनूप बिन्दल की अध्यक्षता , प्रमुख जेल अधीक्षक मान. विनोद कुमार सोनी के मुख्य आतिथ्य , जेलर मा. अंजनी कुमार गुप्ता के विशिष्ट आतिथ्य, संस्थापक डॉ अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य में व प्रत्यूष त्रिपाठी के संयोजन में आज जिला कारागार में मिलन हेतु आगंतुकों को शीतल जल सेवा क्लब ने समर्पित की।
आरम्भ में मुख्य अतिथि व विशिष्ट आतिथि का स्वागत बैज अलंकरण कर किया गया तत्पश्चात् अतिथियों के साथ अध्यक्ष व क्लब संस्थापक ने फीता काट कर जल सेवा स्टाल का विधिवत उद्घाटन किया। मिलन के लिए आगंतुक पुरुष व महिलाओं को अपने कर कमलों से जल वितरण कर अतिथि गण व क्लब के पदाधिकारी गण ने किया।
इस अवसर पर क्लब के विजय राय , राकेश मेहरोत्रा , अजय सिंह राठौर , मनोज सोनी के अतिरिक्त एच डी एफ सी बैंक के प्रबंधक श्वेतांक श्रोतिय व सोहेल विशेष सहयोगी के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने व सभी के प्रति आभार मनोज सोनी ने व्यक्त किया।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
जिला कारागार में मिलन हेतु आगंतुकों के लिये जल सेवा की परिसर को समर्पित
