जेसीआई झांसी मनस्विनी ने आश्रम में जाकर माताओं को दी “मदर्स डे” की बधाई, रिपोर्ट-रोहित,सत्येंद्र

झाँसी। हम सभी अपनी दुनिया में अपने परिवार और बच्चों के साथ बहुत खुश रहते हैं । हमारे बच्चे मदर्स डे के दिन हमें खुश भी रखते हैं।। लेकिन दुनिया में ऐसे बहुत सारे बच्चे हैं जिनके पास मां नहीं होती औऱ ऐसी बहुत सारी मां हैं जिनके पास परिवार नहीं होते।

जेसीआई झांसी मनस्विनी की सदस्याओं ने मदर्स डे के दिन अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में, सिविल लाइंस स्थित, मदर टेरेसा आश्रम, में ऐसी कुछ मां और बच्चों के पास जाकर उनके साथ कुछ प्यार भरे खुशियों के पल बांटे ।।
संस्था की ओर से बच्चों के लिए खाने पीने का सामान और खिलौने वितरित किये गए ।। इसके साथ ही महिलाओं के लिए दवाइयां, कपड़े व खाने पीने का सामान लेकर गए ।। साथ ही उन महिलाओं को अपना कुछ वक्त दिया, जिनके बच्चों ने और परिवार ने उन्हें छोड़ दिया है। गुझिया की मिठास के साथ,, सभी सदस्याओं ने मिलकर उनके साथ भजन व गीत गाए और खुशी भऱे माहौल में उनके साथ जमकर झूमे।।
इस अवसर पर अध्यक्ष रजनी गुप्ता, सचिव ऊषा सेन, उपाध्यक्ष मनीला गोयल, गीता गुप्ता, अलका मित्तल, अवंतिका अग्रवाल, वैभव मित्तल, इत्यादि उपस्थित रहे।
अंत में कार्यक्रम संयोजिका अवंतिका अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *