.
झांसी आर्थोपेडिक्स क्लव द्वारा कमला माॅडर्न नर्सिंग इन्स्टीट्यूट, झांसी मे कार्यशाला का आयोजन
बोन एंड जॉइंट वीक के अंतर्गत झांसी ऑर्थोपेडिक क्लब (JOC) द्वारा कमला मॉडर्न नर्सिंग इंस्टीट्यूट, झांसी में ष्पोश्चर इंडिया दृ सिट स्मार्ट, स्टैंड टॉलष् विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को सही शारीरिक मुद्रा (Posture) के महत्व तथा हड्डियों एवं रीढ़ की हड्डी के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों के स्वागत शुभारम्भ द्वीप प्रज्जुलित कर किया गया। इस अवसर पर झांसी ऑर्थोपेडिक क्लब के अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह भदौरिया, उपाध्यक्ष डॉ. अजय गुप्ता, डां. गोकुल प्रसाद, सचिव डॉ. पारस गुप्ता, मुख्य अतिथि एवं कमला हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. रजत मिसुरिया, डा. अर्चना मिसुरिया, संस्था के फाउंडर चेयरमैन कैप्टन अरविन्द विश्वनाथन, कमला हाॅस्टिल के संस्थापक डॉ0 विनोद मिसुरया, फाउंडर चेयरपर्सन श्रीमती शांति विश्वनाथन, चेयरमैन डॉ. रोहिन विश्वनाथन, चेयरपर्सन श्रीमती अंशिता विश्वनाथन, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अपूर्व शुक्ला एवं सचिव श्रीमती रत्ना शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि कमला मॉडर्न नर्सिंग इंस्टीट्यूट की प्राचार्य श्री रोविन जोसेफ तथा मुख्य वक्ता डॉ. निखिल जैन मंचासीन रहे।
कमला मॉडर्न नर्सिंग इंस्टीट्यूट की प्राचार्या ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए इस पहल की सराहना की तथा विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. निखिल जैन ने अपने व्याख्यान में बैठने, खड़े होने, पढ़ाई करने तथा कार्यस्थल पर सही पोश्चर बनाए रखने के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने गलत मुद्रा से होने वाली समस्याओं, जैसे कमर दर्द, गर्दन दर्द एवं रीढ़ संबंधी विकारों पर विस्तार से चर्चा की तथा उनसे बचाव के सरल उपाय भी बताए।
कार्यक्रम के अंत में झांसी ऑर्थोपेडिक क्लब के सचिव डॉ. पारस गुप्ता ने सभी अतिथियों, प्राचार्या, वक्ता, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नर्सिंग छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्राचार्य
कमला मॉर्डन नर्सिंग इंस्टीट्यूट झंासी
