झांसी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व सचिव डॉ. सुधांशु त्रिपाठी ने नगर निगम झांसी द्वारा प्रस्तावित बढ़े हुए ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में नगर विकास मंत्री, उत्तर प्रदेश को पत्र प्रेषित किया है, जिसमें कहा गया है कि यह वृद्धि छोटे एवं मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाली है और स्थानीय व्यापार व रोजगार को प्रभावित करेगी ।
इसी क्रम में 4 मई को नगर निगम झांसी में महापौर एवं नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।
