झांसी: लाइसेंस शुल्क के विरोध में नगर निगम में प्रदर्शन कर,दिया नगर आयुक्त को ज्ञापन

झांसी आज – नगर निगम झांसी द्वारा व्यापारियों पर लाइसेंस शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने नगर निगम में प्रदर्शन करते हुए नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया !
कैट एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री संजय पटवारी के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा लाइसेंस शुल्क मैं वृद्धि एवं लाइसेंस शुल्क का दायरा बढ़ाने पर आज व्यापारियों ने जोरदार नारे बाजी करते हुए प्रदर्शन किया व कहा कि व्यापारियों पर पहले से 16 प्रकार के विभिन्न टैक्स लगे हुए हैं, ऐसे में लाइसेंस शुल्क के नाम पर एक और टैक्स व्यापारियों को मंजूर नहीं, नारेबाजी करते हुए वक्ताओं ने कहा कि व्यापारिक वर्ग पहले से ही महंगाई,कर संरचना, बिजली व्यवस्था एवं विभिन्न व्यावसायिक चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में लाइसेंस शुल्क की प्रस्ताव वृद्धि न केवल व्यापारियों को हतोत्साहित करेगी बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी प्रभावित कर सकती है, इस लाइसेंस शुल्क को अभिलंब वापस करने की मांग की !
इस अवसर पर पर्षद संजीव गुप्ता, बाल स्वरूप साहू, सुनील नैनवानी, कुलदीप सिंह दांगी, राजेश बिरथरे, डॉ विवेक बाजपेई, संजय सर्राफ, धीरज राजपूत, प्रभु दयाल साहू, अभिषेक सोनकिया, प्रदीप गुप्ता, चौधरी नफीस, राजकुमार बसरानी, अशोक साहू, अंकुर बट्ठा,संजीव रिछारिया, उमेश अग्रवाल, गुड्डन अग्रवाल,सुनील कुशवाहा, दीपक बसेड़िया, जमाल कुरेशी, गगन मिश्रा, सुनील भदोरिया, अंकित साहू आदि ने भी विरोध व्यक्त करते हुए अपने विचार व्यक्त किया,
संचालन कैट की महानगर अध्यक्ष डॉक्टर विवेक बाजपेई ने किया !
धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *