दुर्गा उत्सव महासमिति के पदाधिकारियों ने किया प्रतिमा विसर्जन कुंड का निरीक्षण

दुर्गा उत्सव महासमिति के पदाधिकारियों ने किया प्रतिमा विसर्जन कुंड का निरीक्षण

झांसी। सोमवार को दुर्गा उत्सव महासमिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन के अधिकारियों के साथ लक्ष्मी तालाब एवं अनुसूइया घाट स्थित प्रतिमा विसर्जन कुंड व शहर में शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। महासमिति के शोभायात्रा संयोजक पियूष रावत एवं महामंत्री विनोद अवस्थी ने बताया कि प्रतिमाओं के विसर्जन के पहले जल कुंड की पूर्णतः सफाई हो गई। वहां पर अपेक्स भी ठीक हो गए। बिजली के तार भी ऊपर हो गए। अधिकांश सड़क भी दुरुस्त दिखी। सभी अधिकारियों ने मिलकर निरीक्षण किया और विकास कार्य से पूर्णता सभी लोग संतुष्ट रहे। महानगर में 20 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकलेगी। दुर्गा उत्सव महासमिति का मंच सिंधी तेरह पर लगेगा जहां से सभी नंबरिंग के साथ में दुर्गा प्रतिमाएं निकल जाएगी !इसमें उपस्थित रहे ÷शहर कोतवाल (अंजन कुमार सिंह) एवं सहायक नगर आयुक्तनगर ,विपिन कुमार मोहित गर्ग समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी ,महामंत्री विनोद अवस्थी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप जैन आदित्य रोहित पांडे,जयदीप खरे ,मुकेश अग्रवाल , पुरकेश अमरिया संतोष कुशवाहा,पार्षद राहुल कुशवाहा,विकास अवस्थी आदि उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *