दुर्गा उत्सव महासमिति ने किया माँ भगवती की प्रतिमाओं का भव्य स्वागत

दुर्गा उत्सव महासमिति ने किया माँ भगवती की प्रतिमाओं का भव्य स्वागत

जय मां काली, जय मां अंबे के जयकारों से गूंज उठा शहर

झांसी। मंगलवार को महानगर में माँ काली एवं माँ दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन शोभा यात्रा का दुर्गा उत्सव महासमिति ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही सिंधी तिराहा पर प्रतिमाएँ कतारबद्ध लगवाई। शहर में प्रतिमाएँ दोपहर से ही निकलनी शुरू हो गई थी।

सिंधी तिराहे पर बनाए गए मंच से अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी, महामंत्री विनोद अवस्थी, शोभा यात्रा संयोजक पीयूष रावत, कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने माँ महाकाली व माँ दुर्गा की प्रतिमाओं की पूजा वंदना की एवं शोभा यात्राओं का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।राष्ट्रीय स्वयंसेवी संघ से मनोज जी एवं अनिल जी दोनों लोगों ने संयुक्त रूप से महा आरती कर मां भगवती का आशीर्वाद लिया!इस अवसर पर संरक्षक आचार्य हरिओम पाठक , अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी, कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रदीप जैन आदित्य, महामंत्री विनोद अवस्थी और शोभा यात्रा मुख्य संयोजक पीयूष रावत , महेश सर्राफ (मटका) , रोहित पांडे, मनीष तिवारी,गजानन खालवरकर, मुकेश अग्रवाल,रवीश त्रिपाठी, जयदीप खरे,अजय मिश्रा, अरविंद वशिष्‍ठ, आलोक चतुर्वेदी,अमर सिद्ध,अजय पुरवार ,जगदीश बजाज, ओमप्रकाश त्रिपाठी, ,आलोक सैंडलय ,जयदेव शिवहरे ,संजीव अग्रवाल लाल ,विवेक गोस्वामी, सत्‍येंद्रपुरी गोस्‍वामी , अभिषेक साहू, मुकेश सोनी ,अरविंद झा, संजीव तिवारी, महेंद्र भंडारी, पवन गुप्ता, मार्तंड स्वामी, पुरुकेश अमरया, संजय छत्रसाल खटीक, राजीव तिवारी ,अतुल मिश्रा, प्रभात शर्मा, सूर्य प्रकाश अग्रवाल ,एडवोकेट गौरव जैन सुप्रीम कोर्ट, एडवोकेट नरेंद्र अग्रवाल, एडवोकेट समीर तिवारी, एडवोकेट हेमंत राव, राहुल साहू , प्रहलाद साहू आदि उपस्थित रहे। सभी का आभार शोभा यात्रा संयोजक पीयूष रावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *