झांसी।
आसरा सोसाइटी एनजीओ द्वारा देव श्रीवास का कैंट बोर्ड स्कूल, सदर बाजार में प्रवेश कराया गया।
पढ़ाई में होनहार एवं मेधावी छात्र देव श्रीवास का उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर आसरा सोसाइटी एनजीओ, झांसी द्वारा कैंट बोर्ड स्कूल, सदर बाजार में प्रवेश (एडमिशन) कराया गया।
देव श्रीवास पढ़ाई में बेहद तेज हैं, लेकिन आर्थिक एवं पारिवारिक परिस्थितियों के कारण उनके माता-पिता उन्हें अच्छी शिक्षा दिलाने में असमर्थ थे। बच्चे की प्रतिभा और लगन को देखते हुए आसरा सोसाइटी एनजीओ ने आगे बढ़कर उसकी शिक्षा का सहयोग करने का निर्णय लिया और उसका स्कूल में प्रवेश कराया।
इस सराहनीय कार्य में सहयोग एवं संवेदनशीलता दिखाने के लिए कैंट बोर्ड स्कूल की आदरणीय प्रिंसिपल श्रीमती अर्चना जैन जी का आसरा सोसाइटी परिवार की ओर से हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार।
हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार है, क्योंकि प्रतिभा अवसर की मोहताज नहीं होती।
इस अवसर पर प्रबल शर्मा, बंटी शर्मा, दीपक जैन, कुश कुमार, नरेश कुमार, संगीता यादव, कीर्ति वर्मा, निशांत वर्मा, अवंतिका जैन, अकिता सेठ, संजू गौतम, रानी साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
