नशा मुक्त भारत और विकसित भारत के संकल्प के साथ सनातन संस्कृति का महा-अभियान का तीसरा आयोजन

– प्रत्येक शक्तिकेंद्र स्तर तक आयोजित करने की योजना
– एक ही समय पर 143 स्थानों पर गूंजेगा हनुमान चालीसा

झांसी । युवाओं को अपनी समृद्ध सनातन संस्कृति से जोड़ने, उन्हें नशा मुक्ति का संकल्प दिलाने और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महानगर में एक विशाल आध्यात्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित हुआ पचौरी मंदिर मिनर्वा चौराहा पर हनुमान चालीसा का पाठ हुआ आयोजित, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व मै यह तृतीय दिवस का कार्यक्रम है इसके पूर्व भारत माता मंदिर और 1 सितंबर 2026 से झांसी महानगर के वार्ड क्रमांक-1 से इस महा-अभियान की विधिवत शुरुआत हुई थी ,प्रत्येक मंगलवार शाम 5 बजे होगा सामूहिक पाठ योजना के तहत महानगर के प्रत्येक मंडल में नौजवानों को संगठित कर प्रत्येक मंगलवार शाम 5:00 बजे एक साथ हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ आयोजित किया जाएगा। अभियान का मुख्य लक्ष्य आने वाले दिनों में एक ही समय पर 143 स्थानों पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन कर आध्यात्मिक और सामाजिक एकता का कीर्तिमान स्थापित करना है।
नशामुक्त युवा ही बनाएंगे ‘विकसित भारत’
आयोजन में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नशा जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर ही एक सशक्त और विकसित राष्ट्र की नींव रखी जा सकती है। युवाओं को सनातन मूल्यों से जोड़कर उनमें सांस्कृतिक गौरव, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।
प्रमुख जन-प्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य एम एल सी रामतीर्थ सिंघल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं, कार्यकर्ताओं और सनातनी भाई-बहनों ने सहभागिता कर भक्ति, समरसता और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। उपस्थित जन-प्रतिनिधियों ने युवाओं से नशा मुक्त रहकर ‘विकसित भारत संकल्प’ को पूरा करने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *