मऊरानीपुर के खुदरा बाजार को बचाने की अपील कमिश्नर, सांसद एवं जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

झांसी आज मऊरानीपुर के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मऊरानीपुर की खुदरा बाजार को बचाने एवं बार-बार बाहर के लोगों द्वारा मऊरानीपुर
मैं लंबे समय तक प्रदर्शनी के नाम पर घटिया सामान एवं चाइनीस सामान बेचने पर रोक लगाने की मांग, की व कहा कि बाहर के व्यापारियों द्वारा प्रदर्शनी लगाकर स्थानीय खुदरा बाजार को चौपट व समाप्त करने की साजिश की जा रही है व्यापार में बताया कि 2024 के पहले ही भी इसी तरह की प्रदर्शनी का बार-बार मऊरानीपुर में आयोजन होता था, जिसका विरोध करने के बाद 2024 में जिलाधिकारी के हस्ऐ से एसडीएम ने मऊरानीपुर में सिर्फ जल विहार के समय ही प्रदर्शनी लगाने का लिखित आश्वासन दिया था, आज 3 साल बाद पुनः बाहर के लोगों को प्रदर्शित लगाने की अनुमति देने पर आज व्यापारी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री संजय पटवारी के नेतृत्व में कमिश्नर श्री विमल कुमार दुबे, जिला अधिकारी गौरांग राठी एवं सांसद अनुराग शर्मा को ज्ञापन देकर मऊरानीपुर के खुदरा बाजार को बचाने की अपील की !
अधिकारियों ने उचित
कार्यवाही का व्यापारियों को आश्वासन दिया !
इस अवसर पर कमलेश तिवारी, विक्की साहू, शिवम बरसैया,छोटे दुबे, राहुल श्रीवास, आरिफ लाइन, हैप्पी बरसैंया ,रबी लावेला आदि
प्रमुख रूप से उपस्थित रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *