नई दिल्ली – आज भारत सरकार के केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल से भारत मंडपम में कैट एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी के नेतृत्व में मुलाकात कर एक ज्ञापन भेट किया, व मंत्री जी को अवगत कराया की बुंदेलखंड के उद्योग और व्यापार को बढ़ाने के लिए एवं रोजगार सृजन के लिए बुंदेलखंड में नई उद्योग नीति बनाई जाए, जिसके अंतर्गत नए उद्योग एवं बीमार पड़ी हुई औद्योगिक इकाइयों के पुनर्जीवन के लिए एक अलग से पैकेज बनाकर उन्हें छूट दी जाए, जिस से कि बुंदेलखंड औद्योगिक एवं व्यापारिक विकास के साथ-साथ रोजगार के असीम संभावनाएं को बल मिल सके, प्रतिनिधिमंडल ने श्री पीयूष गोयल से यह भी अनुरोध किया कि बिजली समस्या के कारण उद्योग को गति नहीं मिल पा रही है इसके लिए उद्योग को 24 घंटे बिजली दी जाए !
व अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक केंद्र झांसी में बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीड़ा) बनाया जा रहा है जिसका काम तेजी से चल रहा है, ऐसे में बुंदेलखंड के विकास के लिए हवाई अड्डा की भी अत्यंत आवश्यकता है, जिसके लिए अति शीघ्र सिर्फ जमीन चिन्हित कर हवाई अड्डे का निर्माण कराया जाए !
प्रतिनिधि मंडल को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आश्वासन दिया कि आपकी मांगों पर अति सुंदर विचार किया जाएगा !
इस अवसर पर कैट की राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भारतीय, राष्ट्रीय महामंत्री और सांसद प्रवीण खंडेलवाल, दिलीप अग्रवाल, कुलदीप सिंह दांगी, संजय गुप्ता, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे !
धन्यवाद
*संजय पटवारी*
