Headlines

विषय: रोजगार मेला 2026 के प्रेस कवरेज हेतु आमंत्रण

 

विषय: रोजगार मेला 2026 के प्रेस कवरेज हेतु आमंत्रण

महोदय,
आपको सादर अवगत कराना है कि दिनांक 23.05.2026 को रोजगार मेला 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में चयनित 51,000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जायेंगे।

झांसी में यह कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर श्री जितिन प्रसाद, माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री (वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी), भारत सरकार मौजूद रहेंगे।

आपसे अनुरोध है कि उक्त कार्यक्रम के कवरेज हेतु अपने प्रतिनिधि तथा फोटोग्राफर को भेजने का कष्ट करें।

तिथि: 23.05.2026
स्थान: पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार, झांसी
समय: 10:00 बजे

भवदीय
मनोज कुमार सिंह
जनसंपर्क अधिकारी
उत्तर मध्य रेलवे, झांसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *