Headlines

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–मऊरानीपुर खंड में विशेष टिकट चेकिंग अभियान, 140 अनियमित यात्री पकड़े गए*

*वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–मऊरानीपुर खंड में विशेष टिकट चेकिंग अभियान, 140 अनियमित यात्री पकड़े गए*

मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के निर्देशन में आज दिनांक 05 मई 2026 को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–मऊरानीपुर खंड में सघन विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, अनबुक्ड लगेज ले जाने वाले, गंदगी फैलाने वाले तथा अन्य अनियमितताओं में लिप्त यात्रियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान कुल 140 अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे ₹80,105 का जुर्माना वसूल किया गया।

इस अभियान में सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री वीरेंद्र सिंह, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक श्री साकेत शुक्ला, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक झांसी श्री अशोक कुमार त्रिपाठी, चेकिंग स्टाफ से श्री रूपेंद्र, श्री अमित गुप्ता, श्री सतीश कुमार तथा रेलवे सुरक्षा बल से सहायक उप निरीक्षक श्री डी.एस. मीणा एवं श्री अजीत सिंह उपस्थित रहे।

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि वे वैध टिकट के साथ यात्रा करें एवं रेलवे नियमों का पालन करते हुए स्वच्छता बनाए रखें, जिससे सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित की जा सके।

मनोज कुमार सिंह
जनसंपर्क अधिकारी
उत्तर मध्य रेलवे, झाँसी मंडल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *