शॉल ओढ़ाया, पैर छुए…

*1.* शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल 9वें CM, 5 मंत्रियों ने भी ली शपथ; भगवा कुर्ते में आए शुभेंदु, ऊपर से CM योगी ने चढ़ा दिया अपना रंग, पहनाया गमछा।

*1A.* शॉल ओढ़ाया, पैर छुए…PM मोदी ने जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के करीबी सहयोगी 98 वर्षीय माखनलाल सरकार को मंच पर किया प्रणाम, 1952 में हुए थे अरेस्ट।

*2.* नोरोवायरस का हमला- 3116 लोगों से भरे कैरिबियन प्रिंसेस क्रूज क्रूज शिप पर 115 बीमार।

*3.* शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रही BJP समर्थकों की भीड़ ने ममता बनर्जी के आवास के सामने लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे।

*4.* कोलकाता पुलिस ने ‘X’ हैंडल पर पर ममता और अभिषेक बनर्जी को किया अनफॉलो, PM मोदी और अमित शाह को फॉलो किया।

*5.* सीने पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सिर पर शुभेंदु की तस्वीर… बंगाल में BJP की पहली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे BJP के बुर्जुग कार्यकर्ता ने सभी का ध्यान खींचा।

*6.* चंद्रनाथ हत्याकांड: यूपी से जुड़े तार, बदायूं पहुंची पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम, फिर संभल में दी दबिश।

*7.* कोलकाता समेत कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी।

*8.* पुरुलिया में रात से लापता BJP नेता का शव बरामद, हत्या की आशंका, जांच शुरू।

*9.* पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे? ईंधन कीमतों पर सरकार की रोक से तेल कंपनियों की हालत खराब! हर महीने हो रहा ₹30,000 करोड़ का नुकसान।

*10.*’ED के डर का माहौल बनाकर पंजाब में कब्जा करने की तैयारी’, CM भगवंत मान ने BJP पर बोला हमला।

*11.* मुंह में ठूंसा गया नोटों का बंडल, जीभ पर काटने के निशान… हैदराबाद में रिटायर्ड IPS अधिकारी की पत्नी के हत्याकांड में खुलासा।

*12.* मुंबई पुलिस की बड़ी लापरवाही, घर में मिली चूहे मारने वाली हर्बल स्प्रे को किया नजरअंदाज; जहर से हुई थी 4 की मौत।

*13.* बिहार में बिजली-पेड़ गिरने से 9 लोगों की मौत:उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में आंधी-बारिश; राजस्थान-एमपी में तापमान 43°C के पार।

*००००००००००००००००००००००००००*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *