श्री गहोई वैश्य पंचायत के पंच डॉ० संदीप सपत्नीक गहोई वूमेन्स क्लब के भव्य गरबा एवं दशहरा मिलन समारोह में हुए सम्मिलित 

झाँसी। गहोई वूमेन्स क्लब, मऊरानीपुर के तत्वावधान में 24 अक्टूबर 2026 को भव्य गरबा एवं दशहरा मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में माँ दुर्गा की भक्ति, गरबा की रंगारंग प्रस्तुतियों और दशहरा मिलन के माध्यम से सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द एवं सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला। बेस्ट डांस अवॉर्ड गायत्री पहारिया ने एवं गरबा क्वीन का खिताब मीनू डेंगरे ने अपने नाम किया।

समारोह में समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी का माल्यार्पण कर एवं पट्टिका पहनाकर आत्मीय स्वागत और सम्मान किया गया। इस दौरान उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। आयोजन में सामाजिक सहभागिता, आपसी प्रेम और समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ने की भावना प्रमुखता से दिखाई दी।

गहोई वूमेन्स क्लब की संस्थापक रजनी बिलेया के मार्गदर्शन में आयोजित समारोह में अध्यक्ष गीता खरसिया, उपाध्यक्ष नेहा सेठ, महामंत्री संध्या दमले और कोषाध्यक्ष संगीता मोर सहित क्लब की पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहीं। गहोई ज्वेलर्स, मऊरानीपुर इस कार्यक्रम के प्रायोजक रहे।

समारोह में गरबा और सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए महिलाओं की प्रतिभा एवं सहभागिता को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता, पारिवारिक मेल-मिलाप और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। आयोजन में शामिल लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए दशहरा मिलन समारोह को यादगार बनाया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजक सोनाली बिलैया , मनीषा पहारिया, नीलम मोदी, रागिनी बिलैया, प्रीति बिलैया, अर्पिता कटारे,  गीतांजलि बहरे, संगीता कस्तवार, गायत्री पहारिया, रीना कठिल, पूनम नगरिया , रूपल गुप्ता, मानसी गुप्ता, अनीता नगरिया, सोनल पहारिया, रुचि बिचपुरिया , शिल्पी पहारिया, सोनम चाउदा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *