संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पहुंचे स्नातक एमएलसी प्रत्याशी शिवशंकर पटेल, डॉ. संदीप सरावगी ने किया स्वागत
झांसी। स्नातक एमएलसी पद के प्रत्याशी एवं पूर्व प्रधानाचार्य शिवशंकर पटेल नामांकन दाखिल करने के बाद जनसंपर्क अभियान के क्रम में संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पहुंचे। यहां समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने तिलक एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर शिवशंकर पटेल ने बुंदेलखंड और पूर्वांचल के विकास तथा क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने के मुद्दे को मजबूती से उठाने की बात कही। उन्होंने बुंदेलखंड के लिए अलग राज्य की मांग को लेकर भी अपनी आवाज बुलंद करने का संकल्प दोहराया।
उन्होंने कहा कि वह किसी दलगत दबाव के बजाय स्नातक मतदाताओं, शिक्षकों और कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने मतदाताओं से ऐसे प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की, जो क्षेत्र और समाज के मुद्दों को समझता हो।
वहीं डॉ. संदीप सरावगी ने शिवशंकर पटेल के कार्यों और उनके अनुभव की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिवशंकर पटेल लंबे समय तक शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और क्षेत्रीय तथा सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कर रहे हैं। इस दौरान डॉ. सरावगी ने उपस्थित लोगों से उनके समर्थन में मतदान की अपील भी की।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, क्षेत्रीय विकास और बुंदेलखंड के विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई।
