सखी के हनुमान जी वाली रोड पर द्वारका कॉलोनी के पास एवं जुनेजा फटाका हाऊस के सामने BATTLE-X के नाम से एक कृत्रिम युद्ध का मैदान तैयार किया गया है

सखी के हनुमान जी वाली रोड पर द्वारका कॉलोनी के पास एवं जुनेजा फटाका हाऊस के सामने BATTLE-X के नाम से एक कृत्रिम युद्ध का मैदान तैयार किया गया है जिसमें बंकर आदि बनाए गए हैं जहां खिलाड़ियों को प्रेशर गन एवं कलर्ड कारतूस जिनके लगने से कलर का निशान आ जाता है उपलब्ध कराये जाते हैं एडवेंचर एवं निशानेबाजी के अद्भुत खेल के लिए एक मैदान बनाया गया है आज मुख्य अतिथि सदर विधायक रवि शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष साहू के साथ संचालक की मां किरण कंचन द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया संचालक वैभव कंचन ने बताया कि मेट्रो सिटीज में इस तरीके के बड़े-बड़े Adventure sport paintball है पर यह झांसी के लिए नया अनुभव है और झांसी में आधुनिक markers और safety के साथ बनाया गया है 15 वर्ष या उससे अधिक के युवाओं से अनुरोध है कृपया एक बार अवश्य विजिट करें और इस नए प्रयास का आनंद ले अभी Introducing चार्ज per plyer केवल ₹ 299 रखा गया है कंचन परिवार एवं केसर कपूर ने अतिथियों का माल्यार्पण किया व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया एवं इस मौके पर झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय संयोजक पीयूष रावत, एवं आतिशबाजी विक्रेता संघ के अध्यक्ष तरुण जुनेजा को भी सम्मानित किया अंत में सभी का आभार सुनील कंचन एवं किरन कंचन ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *