सतर्कता एवं त्वरित कार्यवाही से संभावित हॉट एक्सल घटना टली, कर्मचारी मोहसिन खान बने एम्पलाई ऑफ द मंथ*

*सतर्कता एवं त्वरित कार्यवाही से संभावित हॉट एक्सल घटना टली, कर्मचारी मोहसिन खान बने एम्पलाई ऑफ द मंथ*

मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा झांसी मंडल के अंतर्गत कार्यरत लोको पायलट (गुड्स) श्री मोहसिन हसन खान को उनकी उत्कृष्ट सतर्कता एवं त्वरित कार्यवाही के लिए “एम्प्लॉई ऑफ द मंथ” सम्मान प्रदान किया गया है। कर्मचारी द्वारा प्रदर्शित कर्तव्यनिष्ठा, सजगता एवं सुरक्षा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें ₹2000/- नगद पुरस्कार, “एम्पलाई ऑफ द मंथ” अवार्ड तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

दिनांक 25.04.2026 को कर्मचारी वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 3324, गाड़ी संख्या GJ-173 एवं लोको संख्या 31720/कानपुर पर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–सागर खंड में कार्यरत थे। गाड़ी संचालन के दौरान झांसी Yard UP M/L से गुजरते समय कर्मचारी द्वारा डाउन दिशा से आ रही गाड़ी संख्या 22469 से धुआँ निकलता हुआ देखा गया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत बीपीए (BPA) के माध्यम से संबंधित ट्रेन मैनेजर एवं डिप्टी एसएस/जेएसए को सूचित किया।

सूचना प्राप्त होने पर गाड़ी संख्या 22469 को बिजौली स्टेशन पर रोका गया, जहाँ जांच के दौरान C-5 कोच की झांसी दिशा की ट्रॉली के ब्रेक ब्लॉक जाम पाए गए। संबंधित दोष को रिलीज एवं आइसोलेट करने के पश्चात गाड़ी का सुरक्षित संचालन पुनः प्रारंभ किया गया। कर्मचारी की सजगता एवं समय पर की गई सूचना के कारण संभावित “हॉट एक्सल” जैसी गंभीर घटना को टालना संभव हो सका।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन श्री नंदीश शुक्ल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री गिरीश कंचन समेत सभी ब्रांच अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *