झांसी।
(ज्योति जला निज प्राण की बाती गढ़ बलिदान की
आओ हम सब मिलें उतारें मां की पावन आरती)
सनशाइन क्लब झांसी के तत्वावधान में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ कृष्ण मोहन अग्रवाल के निर्देशन संस्थापक डॉ अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ छावनी के कार्यवाह डॉ आलोक जी के संयोजन में आज कैंट स्थित काली जी मन्दिर प्रांगण में भारत माता की आरती उतार कर वसुन्धरा द्वारा प्रदत्त जीवन ज्ञापन सामग्री उपहार स्वरूप देने हेतु कृतज्ञता व्यक्त की गई।
आरम्भ में प्रतिदिन की भाँति बजरंगबली जी महाराज की स्तुति तत्पश्चात भारत माता जी की आरती उतारते हुए उनके द्वारा दिये जा रहे वैभव के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कि गयी। ढाई दर्जन श्रद्धालुओं में महिलाओं की बेहतर उपस्थिति रही।
इस अवसर पर डॉ मुलायम सिंह यादव , ज्योति , उमा , आशा व अजय कुमार साहू आदि ने विशेष सहयोग किया।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
सदर कैंट में भारत माता की साप्ताहिक आरती उतारी
