Headlines

सशक्त किसान! आत्मनिर्भर भारत॥

॥सशक्त किसान! आत्मनिर्भर भारत॥

आज जनपद ग़ाज़ियाबाद के मुरादनगर में राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ के तत्वावधान में किसान मसीहा, भारतरत्न श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत सदस्य अमित त्यागी सरना जी ने किया एवं कार्यक्रम आयोजक ज़िलाध्यक्ष तेजवीर डबाना जी, प्रदेश महामंत्री अमित आर॰के॰जी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय श्री त्रिलोक त्यागी जी, रालोद के संगठन राष्ट्रीय महासचिव जी ने सर्वप्रथम चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।*

उन्होंने कहा चौधरी चरण सिंह जी के देशहित एवं ग्रामीण भारत के लिए किए गये कार्य जमींदारी उन्मूलन, पटवारी व्यवस्था में सुधार और ‘खेत से संसद तक’ किसानों के स्वाभिमान की लड़ाई जैसे उनके कार्य आज भी हमारे लिए प्रेरणापुंज हैं।

उनका स्पष्ट मानना था कि हिंदुस्तान की समृद्धि का रास्ता गांवों के खेतों और खलिहानों से होकर गुजरता है। उनका सादगीपूर्ण जीवन और अटूट ईमानदारी राजनीति में हमारे लिए सबसे बड़ा आदर्श है।

राष्ट्रीय लोक दल परिवार का एक-एक सिपाही चौधरी साहब के विचारों, उनकी विरासत और किसानों के हक की इस लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ संकल्पबद्ध है।

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा किसान, युवा और मातृशक्ति के सशक्तिकरण का संकल्प दोहराया गया।

*कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहभागिता*
•प्रबुद्ध कुमार जी, राष्ट्रीय सचिव
•तेजपाल चौधरी जी, सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी
•रामकृष्ण पटेल जी, प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ
•नरेन्द्र खजूरी जी, सदस्य SC/ST आयोग यूपी॰
•रामपाल चौधरी जी, ज़िलाध्यक्ष ग़ाज़ियाबाद
•डा॰ रेखा चौधरी जी, महानगर अध्यक्ष
•इन्द्रजीत सिंह टीटू जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ
•रविन्द्र चौहान जी, प्रदेश महासचिव
•रामभरोसे लाल मौर्य जी, प्रदेश सचिव
•रणबीर दहिया जी, प्रदेश सचिव
•ओ॰डी॰ त्यागी जी, प्रदेश सचिव
•सुनील चौधरी जी, सदस्य कार्यकारिणी यूपी॰
•अजीत ख़ंजरपुर जी, प्रदेश महासचिव किसान
•गजेन्द्र सिंह तेवतिया जी, प्रदेश महामंत्री किसान
•ओमेन्द्र गोतम जी, प्रदेश उपाध्यक्ष SC/ST प्रकोष्ठ
•इन्द्राणी त्यागी जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ
•सत्येन्द्र तोमर जी, वरिष्ठ नेता
•प्रदीप त्यागी जी, जिला महासचिव
•जयदीप सिंह जी, जिला अध्यक्ष युवा रालोद
•सुमन चौधरी जी, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ
•राखी सिन्धु जी, महानगर अध्यक्ष महिला
•तुषार कौशिक जी, महानगर अध्यक्ष युवा रालोद
•अभिमन्यु ललसाना जी, ज़िलाध्यक्ष युवा रालोद मेरठ
•संजय रसूलपुर जी
•संजय पनवाड़ी जी एवं वरिष्ठ नेता, सम्मानित पदाधिकारी, कार्यकर्ता, आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *