सादर आमंत्रण
सम्माननीय पत्रकार बंधुओं
सादर अभिवादन।
“प्रयास – सभी के लिए” संस्था सदैव प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने एवं बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान दिलाने हेतु समर्पित रही है। इसी उद्देश्य के साथ हम सभी के प्रिय एवं बहुप्रतीक्षित आयोजन “वॉइस ऑफ बुंदेलखंड – सीजन 4” का आयोजन करने जा रहे हैं।
यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की प्रतिभाओं, सपनों और सांस्कृतिक स्वर को नई उड़ान देने का एक सशक्त प्रयास है।
आप सभी सम्माननीय पत्रकार बंधुओं को इस आयोजन की जानकारी साझा करने एवं औपचारिक आमंत्रण हेतु आयोजित पत्रकार वार्ता में सादर आमंत्रित किया जाता है।
🗓 दिनांक : 22 मई 2026, कल शुक्रवार
⏰ समय : दोपहर 11:30 बजे
📍 स्थान : रामनाथ गेडां भवन, मनु विहार, ईलाइट टाकीज के पीछे सिविल लाइन, झांसी
आपकी गरिमामयी उपस्थिति एवं सहयोग हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत होगा। आइए, मिलकर बुंदेलखंड की प्रतिभाओं की आवाज़ को नई पहचान दें।
🙏 धन्यवाद 🙏
नवीन श्रीवास्तव
महामंत्री
प्रयास – सभी के लिए
