Headlines

हेल्पिंग हैंड सेवा संस्थान ने वृक्षारोपण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया: डा .चंद्रपाल सिंह यादव रिपोर्ट: अनिल मौर्य

झांसी: आज कृभको अध्यक्ष (चेयरमैन आई सी ए)/पूर्व सांसद मा. डा. चंद्रपाल सिंह यादव ने हेल्पिंग हैंड्स सेवा संस्थान के विगत कई वर्षो के सामाजिक कार्यों को देखते हुए संस्था के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं उनकी समस्त टीम का सम्मान किया
पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि यह संस्था पिछले कई वर्षो से समाज के प्रत्येक क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से अनबरत समाज सेवा कर रही है एवं समाज में जन जागृति प्रदान कर रही है संस्था की पूरी टीम ने इस वर्ष अधिक वृक्षारोपण तो किया ही लेकिन इससे भी बड़ा कार्य झांसी जनपद में जनजागरूक रैलियों के माध्यम से आम जनमानस को भी वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया और इसका नतीजा झांसी जनपद ने समस्त उत्तर प्रदेश में वृक्षारोपण में प्रथम स्थान पाया संस्था का यह कार्य बहुत ही सराहनीय ब प्रशंसनीय है आज इस संस्था ने समस्त प्रदेश में वृक्षारोपण में झांसी का नाम रोशन किया हमारी ओर से संस्था की समस्त टीम को हार्दिक शुभकामनाओं के साथ संस्था को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा!
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अजय सूद जी , अरविंद वशिष्ठ सदस्य सदस्य इंडो जर्मन तो रूम टूल रूम सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार , कैलाश यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख, स्वदेश पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष, जितेंद्र भदौरिया व्यापारी एवं किसान नेता हैदर अली दिलीप भदोरिया सभी ने संस्था की टीम मो. अकरम, राकेश श्रीवास्तव, तरुण यादव, एवं टीम लीडर मनोज कुमार का भी सम्मान करते हुए शुभकामनाएं प्रदान की!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *