आजम खां का दिल है कि मानता नहीं…!

आगरा 5 अक्टूबरः सपा मे  मुस्लिम चेहरा के रूप मे  पहचाने जाने वाले आजम खां अपने लिये चर्चा की जगह न बनाएं, ऐसा हो नहीं सकता। आज उन्हंे इशारों ही इशारो  मे  पार्टी के बड़े नेताओ  पर अपने दिल की भड़ास निकाली। नरेश अग्रवाल और राम गोपाल यादव से अखिलेश को बचे रहने की नसीहत तक दे डाली।

गौरतलब है कि बीते रोज आजम खां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यह कह दिया था कि वो ताजमहल तुड़वाने मे उनके साथ चलेगे। राजनीति मे  अपनी जगह बनाये रखने के लिये विवादो  से घिरे रहने के आदी हो चुके आजम खां ने आगरा मे  आज  हो रहे सम्मेलन मे  ऐसी बाते कहीं, जिन्हंे सुनने के बाद पार्टी के ही लोग कयासों  मे  डूब गये।

आजम ने कहा कि कुछ लोग है जो मुस्लिम विरोधी लोगो  के साथ खाते हैं। सीबीआई और ईडी से डरते हैं। आपको कभी भी नुकसान पहुंचा सकते।आजम यही नहीं रूके। उन्हांेने कहा कि आज पूरे देश के मुसलमानांे की आवाज बने । मुस्लिम आपके लिये खून बहा देगा। यह लोग कुछ नहीं करेगे। छोड़कर भाग जाएंगे।

उन्होने  कहा कि मसीहा भी हमारा, कातिल भी हमारा।आपको बता दे कि बीते दिनो  नरेश अग्रवाल ने एक होटल मे राम गोपाल यादव के जन्मदिन पर  पार्टी का आयोजन किया था। इसमे  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हुये थे। तब से आजम के दिल मे  यह बात कचोट रही थी। आज सार्वजनिक मौके पर उन्हांेने अपने दिल की भड़ास निकाल दी।

आजम ने कहा कि जिस वक्त फासीवादी ताकते  आप पर हमला करंेगी, यह चाय पीने वाले लोग काम नहीं आएंगे। मुस्लिम आप पर खून बहा देगा। उन्होने  इशारो  मे  कहा कि आप मुसलमानो  को भरोसा दिलाओ कि किसी भी  सूरत मे  फासीवादी ताकतो  से समझौता नहीं करोगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *