आज डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर झाँसी शहर के साध्य बुद्ध विहार, पठौरिया (दतिया गेट बाहर) से आयोजित शोभायात्रा का शुभारंभ नगर विधायक रवि शर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया।

आज डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर झाँसी शहर के साध्य बुद्ध विहार, पठौरिया (दतिया गेट बाहर) से आयोजित शोभायात्रा का शुभारंभ नगर विधायक रवि शर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया।

इसी क्रम में नगर विधायक रवि शर्मा ने हंसारी स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की तथा फूल-माला अर्पित कर दीप प्रज्वलित करते हुए श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर नगर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के विचार केवल इतिहास तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आज भी सभी को न्याय और शिक्षा की दिशा में प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलकर ही एक मजबूत, समतामूलक और विकसित राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है तथा सभी नागरिकों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

भट्टागांव के नूरनगर में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए।

इस अवसर पर गोकुल दुबे, संतराम पेंटर, छोटू मौर्य, अनिल सिंघानिया, राजेश पहलवान, मनोनीत सभासद धर्म करोसिया, नितिन परिहार, मंडल अध्यक्ष प्रेमनगर निर्मल कुशवाहा, कल्लू पुरी, जितेंद्र अहिरवार, देवेंद्र राय, डॉ. आदर्श लाला, आर.एन. गौतम, मुकेश मौर्य, शैलेश राय, मुकेश कुमार, कैलाश गौतम, रविंद्र नाथ गौतम, अरविंद कुमार, राजेश त्यागी, भंते जी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *