Headlines

आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को सुबह 9.00 बजे छत्रपति शिवाजी भवन कोछाभावर झांसी पर ध्वजारोहण किया गया।

*आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को सुबह 9.00 बजे छत्रपति शिवाजी भवन कोछाभावर झांसी पर ध्वजारोहण किया गया। जिसके मुख्य अतिथि झांसी जिलाध्यक्ष भा ज पा श्री प्रदीप पटेल एवं अध्यक्षता राघवेन्द्र हॉस्पिटल के संचालक डॉ आर आर सिंह के द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि श्री रामकिशन निरंजन ,पूर्व राष्ट्रीय सदस्य अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,एवं डॉ वी के निरंजन राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा रहे।* *झंडारोहण के मुख्य अतिथि श्री प्रदीप पटेल ने अपने उद्बोधन मे कहा कि पहले की सरकारों ने देश के लिए इतने योगदान नहीं दिये।जबकि वर्तमान देश और प्रदेश की सरकारों ने स्वतंत्रता दिवस को भव्यता देने हेतु निर्णय लिये कि 7 दिन पहले से कार्यक्रमो का आयोजन शुरू किया जाए। ग्राम, शहर,घर,प्राइवेट संस्थानों आदि सभी जगहों पर झंडा लहराया जा रहा है।सरकार ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया,हर व्यक्ति के मन मे देश भक्ति का भाव भरा। अध्यक्षता कर रहे डॉ आर आर सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के शुभवसर पर घोषणा की कि छत्रपति शिवाजी भवन के निर्माण के समय एक कमरा अपने पिता की स्मृति में समाज को समर्पित करूंगा। देश को आजाद कराने मे जिन्होंने अपना बलिदान दिया उन सभी देश वासियों को नमन किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किये।कार्यक्रम के बुंदेलखंड अध्यक्ष श्री अवधेश निरंजन ने घोषणा की कि मेरे दोनों बच्चों की मेडिकल मे नियुक्ति हो गई है उस उपलक्ष्य मे समाज के भवन हेतु rs 101000 दान करता हूं।जबकि पहले भी भवन निर्माण हेतु 121000 का दान कर चुका हूँ। डॉ सचित्र सचान ने भी एक कमरा बनवाने पर सहमति व्यक्त की। *कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र प्रकाश निरंजन ने किया एवं अभार बुंदेलखंड महामंत्री विनोद निरंजन ने किया ।*
*कार्यक्रम मे डॉ पी एल पटेल,श्री गुलज़ारी लाल निरंजन,श्री चतुर्भुज पटेल, इं. वीरेंद्र निरंजन,मधुकर निरंजन,श्री सत्यनारायण लेखपाल,श्री देवेंद्र पटेल एल आई सी,श्री कमलेश पटेल, श्री रामसेवक निरंजन ,श्री ज्ञानप्रकाश गौर, डॉ अरविंद पटेल,श्री मोनू पटेल, श्री आलोक पटेल,श्री पवन पटेल,श्री अंकित पटेल,श्री महिपाल पटेलश्री आलोक पटेल,श्री अमर सिंह पटेल,श्री सतीश पटेल, श्री छोटू पटेल,श्री मोहित पटेल,श्री प्रदीप पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *