इंटर की छात्रा की गैंगरेप कर हत्या, शव नदी मे फेका!

लखनउ 11 सितम्बरः हरदोई की एक इंटर की छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। इससे हड़कंप मच गया है। छात्रा का शव शाहजहांपुर मे  नदी मे  तैरता मिला। छात्रा की पहचान हरदोई के मझला गांव के निवासी के रूप मे  हुयी।

मृतका की बहन ने कपड़े व अन्य सामान के आधार पर उसकी शिनाख्त की। पुलिस के अनुसार मझला गांव की रहने वाली छात्रा इंटर मे पढ़ रही थी। सात दिन पहले वह अपनी बहन से खेत मे  शौच करने के लिये कह कर निकली थी। इसके बाद से वापस नहीं आयी। जब परिजनो  ने उसकी तलाश की, तो वह नहीं मिली। परिजनो  ने पुलिस को सूचना दी।

आज शाहजहांपुर मे  नदी किनारे कुछ लोगो  ने एक लड़की की लाश देखी। इस पर पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस  ने शव को बाहर निकाला। मृतका की बहन का कहना है कि गांव के ही सुनील यादव व अन्य ने बहन को छेड़ा था। आरोप है कि उन्हांेने बहन के साथ गैंगरेप किया। ग्रामीण ने ललकारा तो भाग निकले। आज उसकील बहन की लाश मिली।

बहन ने बताया कि सुनील के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया, लेकिन पुलिस उसे नहीं पकड़ पायी। बहन का आरोप है कि सुनील इससे पहले भी कई लड़कियो  के साथ बलात्कार कर चुका है। वह कई लड़कियो  को बेच भी चुका है।

मृतका का शव सदर बाजार के लोधीपुल के पास मिली थी, लेकिन पुलिस तत्काल मौके पर नहीं पहुंची। सोमवार को सुबह जब नदी किनारे पड़ी लाश के पास भीड़ जमा हो गयी, तो पुलिस भी आ गयी। परिजनो  का आरोप है कि बेटी के साथ गैंगरेप किया गया। हालाकि पुलिस कह रही है कि अभी उसके पास किसी प्रकार की तहरीर नहीं आयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *