इंदिरा की शान से मिलेगी कांग्रेस को खोयी हुयी पहचान!

झांसीः सत्ता से बाहर हुयी कांग्रेस ने वापसी के लिये पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की जन्मशाब्दी समारोह के जरिये लोगो  के बीच पैठ बनाने की कोशिश की है। इसमे  आंशिक सफलता भी मिली है। कल तक पार्टी कार्यकर्ताओ  के जोश को जगाने को बेताब पार्टी के बड़े नेता कुंज वाटिका मे  आयोजित समारोह मे  भीड़ देखकर गदगद हो उठे।

बस स्टैंड के पास स्थित कुंज वाटिका मे आज स्व. इंदिरा गांधी का जन्मशाब्दी समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप मे  पूर्व केन्द्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष राज बब्बर, पी एल पुनिया, युवा कांग्रेस के राष्टीय प्रभारी सूरज हेगड़े, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, बादशाह सिंह, जितेन्द्र प्रसाद आदि ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

उन्हांेने कहा कि नोटबंदी के बाद देश की हालत खराब हो गयी है। भाजपा ने झूठे वायदे कर जनता को गुमराह किया है। उन्हांेने देश मे  गौ हत्या रोकने के नाम पर हो रही हिंसा, विदेश नीति से लेकर अन्य मुददो  पर सवाल दागे।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य कहा कि बुन्देलखण्ड मे  किसान, बेरोजगार, उद्यमी सभी परेशान हैं। मोदी सरकार की नीतियो  से देश पीछे जा रहा है।

इससे पहले चित्रा चौराहा पर कांग्रेसियो  ने आये हुये अतिथियो  का स्वागत किया। उन्होने दो पहिया वाहन रैली निकाली। इस मौके पर विजित कपूर ने सभी अतिथियो  को स्मृति चिन्ह भंेट किये। कार्यक्रम मे  चन्द्रशेखर तिवारी, इम्तियाज हुसैन, डा. सुनील तिवारी, अरविंद वशिष्ट, राजेन्द्र शर्मा एडवोकेट, राहुल राय, मनीराम कुशवाहा, भानू सहाय, रघुराज शर्मा, सुनील अग्रवाल, आकाश दुबे, अमित भल्ला, मोनू साहू, दीपक अरोरा, आरिफ मकरानी, अरमान खान आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *