इन दो हस्तियों में क्या राजनैतिक बाते हुयी

नई दिल्ली 1 अक्टूबरः फिल्मी दुनिया के दो सुपरस्टार बीते दिनो  चैन्नई मे  आयोजित एक समारोह मे  भाग लेने पहुंचे। यहां दोनो  ने राजनीति पर चर्चा की। इनकी चर्चा इन दिनो  लोगो  के लिये उत्सुकता बनी हुयी है। आइये आपको भी बताते है कि दोनो  ने एक दूसरे से क्या कहा?

गौरतलब है कि सुपर स्टार रजनीकांत और कमल हसन इन दिनो  राजनैतिक जमीन तलाश रहे हैं। कमल हसन की आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल से मुलाकात हो  चुकी है। जबकि रजनीकांत अभी तय नहीं कर पाये कि उन्हंे किस दिशा मे  जाना है। हालांकि कयास यह लगाये जा रहे है कि वो भाजपा के साथ जा सकते हैं।

अभिनेता शिवाजी गणेशन मेमोरियल के कार्यक्रम मे  पहुंचे दोनो  स्टार ने आपस मे  जमकर बात की। कमल हसन से जब रजनीकांत ने पूछा कि राजनीति मे  जाने का आपका क्या इरादा है और राजनीति के बारे मंे कुछ बताइये। इस पर कमल हसन ने कहा कि आप मेरे साथ आ जाइये, फिर मैं आपको बताउंगा।

कमल हसन ने कहा कि यदि रजनीकांत राजनीति मे  प्रवेश करते हैं, तो मैं उनके साथ काम करना चाहंूगा। दोनो  को राजनैतिक मुददांे पर चर्चा करने मे  परेशानी नहीं होगी।

इन दिनो  राजनैतिक गलियारे मे  दोनो  सुपरस्टार के राजनैतिक प्रवेश को लेकर गहमागहमी  है। दोनो  की राजनीति मे  आना चाहते हैं, लेकिन समय और अच्छा प्लैटफार्म की तलाश है। यहां आपको बता दंे कि दोनो की ही स्टार अपने प्रशंसको  के बल पर काफी लोकप्रियता हासिल किये हुये हैं। सवाल यही है कि क्या दोनो  राजनीति मे  भी उतनी सफलता हासिल कर सकंेगे?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *