*ईरान जंग में अमेरिका ने खो दिए 42 फाइटर जेट और ड्रोन, F-35, AWACS, MQ9 सब खत्म, अमेरिकी कांग्रेस की रिपोर्ट का खुलासा*
*अमेरिकी कांग्रेस रिपोर्ट में दावा किया गया कि ईरान युद्ध के दौरान अमेरिका के 42 सैन्य विमान नष्ट या क्षतिग्रस्त हुए।*
*इनमें शामिल थे:*
* F-15E Strike Eagle फाइटर जेट
* F-35A Lightning II स्टेल्थ फाइटर
* MQ-9 Reaper ड्रोन
* KC-135 टैंकर विमान
* E-3 Sentry AWACS सर्विलांस विमान
*रिपोर्ट के अनुसार यह नुकसान “Operation Epic Fury” के दौरान हुआ, जो फरवरी 2026 में ईरान के खिलाफ शुरू किया गया था।*
* कुल सैन्य नुकसान और रिप्लेसमेंट कुल लागत 2.80 लाख करोड़ हो गई बताई गई।
*रिपोर्ट में कहा गया:*
* 24 MQ-9 Reaper ड्रोन खोए गए
* 4 F-15E फाइटर जेट नष्ट हुए
* कई टैंकर और निगरानी विमान क्षतिग्रस्त हुए
*कुछ विमान ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों में गिराए गए, जबकि कुछ ऑपरेशन और रेस्क्यू मिशन के दौरान नष्ट हुए।*
*अमेरिकी कांग्रेस में अब सवाल उठ रहे हैं:*
* अमेरिका की एयर डिफेंस तैयारी पर
* आधुनिक ड्रोन युद्ध में कमजोरी पर
* लंबे युद्ध की लागत और रणनीति पर
*अमेरिकी खुफिया आकलनों के अनुसार, हालिया अमेरिकी और इजरायली हमलों के बावजूद ईरान अब भी बड़ी मिसाइल क्षमताएं बनाए हुए है।*
● रिपोर्टों के मुताबिक, ईरान ने अपने अधिकांश मिसाइल लॉन्च स्थलों और भूमिगत सुविधाओं तक फिर से परिचालन पहुंच हासिल कर ली है।
● खुफिया अधिकारियों का अनुमान है कि ईरान के पास युद्ध-पूर्व मिसाइल भंडार और मोबाइल लॉन्चरों का लगभग 70% अब भी मौजूद है।
● होर्मुज़ जलडमरूमध्य के पास ईरान के 33 मिसाइल स्थलों में से लगभग 30 फिर से सक्रिय बताए जा रहे हैं।
● अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ईरान अब भी क्षेत्रीय नौवहन, अमेरिकी बलों और खाड़ी क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है।
*ये निष्कर्ष उन सार्वजनिक दावों से अलग हैं जिनमें कहा गया था कि ईरान की सैन्य क्षमताएं काफी हद तक नष्ट हो चुकी हैं।*
*कॉन्ग्रेसनल रिसर्च सर्विस (CRS) अमेरिकी कांग्रेस को नीति और कानूनी विश्लेषण दिलाती है. इस रिपोर्ट को न्यूज रिपोर्ट्स, डिफेंस डिपार्टमेंट और US सेंट्रल कमांड के बयानों के आधार पर तैयार किया गया है. रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि युद्ध अभी चल रहा है, इसलिए नुकसान की संख्या में बदलाव हो सकता है.*
*यह नुकसान अमेरिका के लिए काफी बड़ा माना जा रहा है. खासकर F-35 और F-15 जैसे आधुनिक फाइटर जेट्स का नुकसान और 24 MQ-9 Reaper ड्रोन्स का खोना अमेरिकी वायुसेना की क्षमता पर असर डाल सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर विमानों का नुकसान किसी भी देश के लिए चिंता का विषय है, भले ही वह सुपर पावर क्यों न हो.*
